फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM inspected SIR, instructed to speed up the work

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर का डीएम ने किया निरीक्षण, तेजी लाने के निर्देश

Mon, 01 Dec 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM inspected SIR, instructed to speed up the work
मेंहदावल में बूथ पर एसआईआर की जानकारी लेते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने रविवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। मेंहदावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यायल कोपमाफी के बूथ संख्या 433 व 434 पर पहुंचे। प्रधानाध्यापिका एवं बीएलओ उपस्थित मिलीं। डीएम ने फीडिंग सहित अन्य कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जूनियर हाई स्कूल बालू शासन बूथ संख्या 485 व 486 का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को वितरित गणना प्रपत्रों को एकत्र कर निर्धारित समय में डिजिटाइज्ड करने के निर्देश दिए। उन्होंने फीडिंग कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। सुपरवाइजर लेखपाल बृजेश सिंह को फार्म एकत्र कराने तथा समय से कार्य पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इसी क्रम में एडीएम जय प्रकाश ने धनघटा तहसील में एसआईआर की समीक्षा की। घौरांग गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी देखरेख एवं पर्यवेक्षण में घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसआईआर कार्य को निर्धारित समय में प्राथमिकता पर कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने की समीक्षा बैठक
बेलहर। बेलहर ब्लॉक कार्यालय सभागार में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ कार्य में लगे सुपरवाइजर आदि को समय सीमा के अंदर एसआईआर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि एसआईआर कार्य संबंधित जिन बूथ पर कार्य धीमी गति से चल रहा है, उस बूथ को सभी लोग माॅनीटर करते हुए कार्यों में तेजी लाने का कार्य करें। इसमें किसी प्रकार कि शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने बेलहर क्षेत्र के कई बूथों का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed