{"_id":"5f848dbe8ebc3e9bc9199a0e","slug":"dm-inspected-collectorate-khalilabad-news-gkp369126099","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अभिलेख का निरीक्षण करती डीएम।
- फोटो : KHALILABAD
डीएम ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। सभी पटलों पर भ्रमण कर वहां की स्थिति जानी और पटल सहायकों से पूछताछ की। कार्य की गति तेज रखने और समय से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दीं।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि जो भी शिकायतें मुख्यमंत्री और उच्चाधिकरियों के संदर्भ की हों, उन्हें समय से निस्तारित किया जाए। आपदा राहत की सहायता संबंधितों को समय से मिले। छात्रों के चरित्र संबंधी सत्यापन की रिपोर्ट समय से हो। इस पर विशेष जोर दिया। सभी पटल सहायक और उनके सहयोगी कर्मियों को निर्देश दीं कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से करें । कार्य में सुधारात्मक रवैया अपनाएं। ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। इस दौरान एडीएम संजय कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
15 अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद
संतकबीरनगर। धान की खरीद 15 अक्तूबर से शुरू कराने के शासन के निर्देश हैं। इसके लिए जिले में 30 क्रय केंद्र खोले गए हैं। एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष 45 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था, लेकिन इस वर्ष बढ़ा कर 50 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है। 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद किए जाने के निर्देश हैं। इसके लिए खाद्य विभाग के सात, पीसीयू के चार, एफसीआई का एक और पीसीएफ के 18 क्रय केंद्र खोलने की संस्तुति हो गई है। जरूरत के हिसाब से और भी क्रय केंद्र खोले जा सकते हैं। डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि क्रय केंद्रों को क्रियाशील कराएं। डिप्टी आरएमओ रूपेश ने बताया कि समय से क्रय केंद्र क्रियाशील कराए जाएंगे। धान की बिक्री करने में किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।