फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM, he listened Problems

डीएम ने लोगों की सुनी समस्याएं

Sat, 02 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
DM, he listened Problems
लोगों की समस्याएं सुनते डीएम। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 क्षेत्र के सेवईपार गांव में शनिवार को डीएम ने चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना। उस दौरान हो रही मुसलाधार बारिश के बाद भी लोग अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने की आस लिए चौपाल में पहुंचे। जहां जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद उसके निस्तारण के लिए मातहतों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

  डीएम डॉ. सरोज कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सेवईपार गांव में डिग्री कॉलेज पर लगाए गए चौपाल में पहुंचे। जहां पहले से अधिकारी व जनता उनके आने का इंतजार कर रहे थे। डीएम ने वरासत, पेयजल, विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन, आवास, राशन कार्ड समेत अन्य के संबध में जानकारी ली। जहां संतरा देवी ने पेंशन दिलाए जाने की मांग तो श्याम बिहारी ने आवास के लिए फरियाद किया। डीएम ने दोनों की पात्रता देखकर कार्रवाई करने का आदेश सेक्रेटरी को दिया। खुले में शौचालय मुक्त योजना के तहत चयनित इस गांव में शौचालय बनाने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय निर्माण का कार्य गांव सभी लोग अपने अपने घरो में अवश्य करा ले। जिससे तमाम तरह की बीमारियो से बचा जा सके। इस मौके पर सीडीओ लालजी यादव, एसपी शैलेश पांडेय, डीपीआरओं रामअग्रे सिंह, बीडीओं राजाराम यादव, एडीओं पंचायत राम अयोध्या प्रसाद, फूलंचद, मुकेश गौड़, अहमद आलम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed