फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM expressed displeasure over the slow progress of wheat procurement

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने गेहूं खरीद की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Thu, 14 May 2026 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow progress of wheat procurement
डीएम ने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। स्रोत-सूचना विभाग
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को खाद्य विभाग एवं मंडी समिति के क्रय केंद्र मंडी यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी मनोज कुमार गिरि विपणन निरीक्षक उपस्थित पाए गए। केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण पाई गईं।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में शासन द्वारा जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य 14500 मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक कुल खरीद 9014.57 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद 1761 किसानों से हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 4368 किसानों का पंजीकरण गेहूं विक्रय के लिए कराया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 12 मई तक केंद्र मंडी यार्ड पर 71 किसानों से 2933 क्विंटल गेहूं क्रय किया गया है। इसमें भारतीय खाद्य निगम ने 1189 क्विंटल खरीद लिया है। अभी भी केंद्र पर 1744 क्विंटल गेहूं अवशेष है। मंडी यार्ड द्वितीय पर 64 किसानों से 2821 क्विंटल खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के सापेक्ष 717.00 क्विंटल गेहूं भारतीय खाद्य निगम डिपो में संप्रदान किया गया है, जबकि अभी भी केंद्र पर 2104 क्विंटल गेहूं अवशेष है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क करते हुए खरीद में तेजी लाएं एवं मौसम को देखते हुए अवशेष गेहूं का अविलंब भारतीय खाद्य निगम डिपो में संप्रदान करना सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार डीएम ने मंडी समिति के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस समय केंद्र प्रभारी रामचेत चौहान उपस्थित मिले। 12 मई तक केंद्र पर 4334.50 क्विंटल गेहूं 116 किसानों से खरीद की गई है, जिसके सापेक्ष 1154.50 क्विंटल गेहूं भारतीय खाद्य निगम डिपो में संप्रदान किया गया है। अभी भी केंद्र पर 3180.00 क्विंटल गेहूं अवशेष है। निरीक्षण के समय केंद्र पर शोभा सरन पुत्र रामराज ग्राम शिवसरा 23 क्विंटल एवं फूल चंद्र राय पुत्र रामरेखा राय ग्राम सांखी का 55 क्विंटल गेहूं की खरीद चल रही थी।
गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के समय केंद्रों पर अब तक खरीदे गए किसानों के पंजीकरण प्रपत्र, खतौनी की जांच की गयी और निर्देशित किया गया कि किसानों के पंजीकरण प्रपत्र, खतौनी की गहनता से जांच उपरांत ही गेहूं खरीद करना सुनिश्चित करें।

डीएम ने मंडी परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी पाई गई। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर परिसर की साफ सफाई की व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed