विकास भवन सहित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, कमियों मिलने पर दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विंग की तरफ दुर्गंध आने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। डीएम ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद सीडीओ कार्यालय में बैठक कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान संत कुमार, पीडी संजय नायक, उपायुक्त स्वतः रोजगार जीशान रिजवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में डीएम ने एडीएम जय प्रकाश के साथ कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों, पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्यो की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। लंबित पत्रावलियों को अविलंब निस्तारित करने एवं किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से पटल पर न रोकने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों में नियमित साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट में दीवारों पर योजनाओं से संबंधित फ्रेम लगवाया जाए। पार्किंग की व्यवस्था, परिसर में पार्कों का सौन्दर्यीकरण कराने के साथ-साथ शासन की मंशा के अनुरूप कार्य का संपादन करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, प्रशासनिक अधिकारी योगेश चौधरी, बलदाऊ शर्मा आदि मौजूद रहे।