फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM expressed displeasure on the working system of the task force

Sant Kabir Nagar News: टास्क फोर्स की कार्य प्रणाली पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 09 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure on the working system of the task force
-निरीक्षण का आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग, विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की दैनिक प्रगति, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति सहित अन्य कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान डीएम ने जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। साथ ही निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान परिषदीय विद्यलायों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत मूलभूत सुविधाओं से सभी 19 पैरामीटर पर सतृप्त व असंतृप्त कार्यो की समीक्षा की गयी। डीएम ने कराए गए कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीडीओ को निर्देशित किया कि धन के अभाव में छोटे-छोटे कार्यो को न रोका जाए। समीक्षा के दौरान दो विद्यालय में वॉयस टॉयलेट न होने तथा 574 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय की निर्माण की दिशा में कार्य योजना एवं संभावित आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत में लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड से आच्छादित किए जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष धीमी प्रगति पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। सीडीओ तथा सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि आशा, कोटेदार, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, एएनएम का सहयोग लेकर सूची के अनुसार शत प्रतिशत गोल्डेन कार्ड के लाभार्थियों को आच्छादित करा दिया जाए। इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी छूटे हुए लाभार्थी का गोल्डेन कार्ड क्यों नहीं बनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. यशपाल सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed