फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dm directed to 22 viilages vacant

यूपी: उत्तराखंड में हुई भारी बारिश से घाघरा में बाढ़ आने का बढ़ा खतरा, डीएम ने दिए 22 गांवों को खाली करने के निर्देश

Thu, 21 Oct 2021 02:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 Oct 2021 02:37 PM IST
सार

घाघरा नदी के पास बसे गांवों में पहुंचकर लिया जायजा, गांव वालों को सुरक्षित बाढ़ राहत केंद्रों में पहुंचाने के लिए कहा।
 

विज्ञापन
dm directed to 22 viilages vacant
धनघटा में एमबीडी बांध का निरीक्षण करती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

उत्तराखंड में हुई भारी बारिश का असर घाघरा नदी के जलस्तर पर भी पड़ने लगा है। नदी में छोड़े गए करीब छह लाख क्यूसेक पानी के कारण नदी में अचानक बाढ़ आने की आशंका हो गई है। इसके मद्देनजर बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने घाघरा नदी के तलहटी में बसे 22 गांवों में पहुंचकर लोगों से गांव खाली करके सुरक्षित स्थान पर जाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


धनघटा तहसील के गायघाट दक्षिणी, सरैया, खरैया, कटहा, कंचनपुर, ढोलबजा, गुनवतिया, सीयर कला, तुरकौलिया, आगापुर गुलरिया, चपरा समेत 22 गांव एमबीडी बांध और घाघरा नदी के मध्य बसे हुए हैं। नदी का जल स्तर बढ़ने पर यह गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। डीएम दिव्या मित्तल ने गायघाट दक्षिणी, तिघरा, कंचनपुर आदि गांव में पहुंचकर वहां की स्थिति जानी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि घाघरा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने की आशंका है। ऐसे में गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। बाढ़ आने के पहले प्रशासन द्वारा बनाए गए बाढ़ राहत केंद्रों पर लोगों को पहुंच जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार की देर रात तक अधिक बढ़ जाने की आशंका है। जिसका असर तीन से चार दिनों तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में हुई अधिक बारिश के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। गांव के लोगों की सुरक्षित रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत अन्य विभागों के अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि नदी और बांध के बीच बसे गांवों को जल्द से जल्द खाली करा दें।


गांव के लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। इस मौके पर संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी बुलाकर डीएम ने गांव खाली कराने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed