{"_id":"69dd2a594f682067bc09c046","slug":"dm-changed-the-jurisdiction-of-all-sdms-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149053-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम ने बदला सभी एसडीएम का कार्यक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम ने बदला सभी एसडीएम का कार्यक्षेत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने शासकीय कार्यहित और जनहित में सभी एसडीएम के कार्यक्षेत्रों में बदलाव कर दिया है। इसमें खलीलाबाद के एसडीएम अरुण कुमार को मेंहदावल की जिम्मेदारी सौंपी है। खलीलाबाद में एसडीएम न्यायिक धनघटा रहे हृदय राम तिवारी काे तैनात किया गया है।
डीएम ने बताया कि इसके अलावा एसडीएम न्यायिक मेंहदावल रविकांत चौबे को एसडीएम धनघटा बनाया गया है। एसडीएम मेंहदावल रहे संजीव कुमार राय को एसडीएम न्यायिक धनघटा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम धनघटा रहे सुनील कुमार को एसडीएम न्यायिक मेंहदावल बनाया गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि आदेश का अनुपालन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें और अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
-- -- -- -- --
नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में भी हुआ बदलाव
डीएम ने राजस्व सर्किल के नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। इसमें नायब तहसीलदार रहे हरेराम यादव को नायब तहसीलदार खलीलाबाद बनाया गया है। इसके साथ ही खलीलाबाद की नायब तहसीलदार रहीं प्रियंका तिवारी को नायब तहसीलदार मेंहदावल की जिम्मेदारी साैंपी गई है। नायब तहसीलदार खलीलाबाद राजेश मिश्र को नायब तहसीलदार धनघटा और नायब तहसीलदार मेंहदावल को नायब तहसीलदार खलीलाबाद बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावी से लागू कर दिए गए हैं।