फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM and SP of Sant Kabir Nagar inspected Chhath Ghats, gave instructions

छठ पूजा 2024: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा-दिए निर्देश

Tue, 05 Nov 2024 05:16 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि छठ महापर्व शुद्धि और आस्था की एक अदुभद मिशाल है। यह पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी देता है। लोगों को समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाता है। अमीर-गरीब सभी एक महापर्व में एक साथ घाट पर पहुंचते और अपनी श्रद्धा निवेदित करते हैं। ब्रती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियों के जायजे के साथ उचित दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
DM and SP of Sant Kabir Nagar inspected Chhath Ghats, gave instructions
डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले छठ की तैयारी पूरी हो चुकी है। बुधवार को घाटों पर ब्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तरफ से मंगलवार को पोखरों और तालाबों के किनारे बेदी की साफ-सफाई, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, रोशनी, सुरक्षा टीमों की मौजूदगी और अन्य जांच किया।
विज्ञापन



मौजूद लोगों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि छठ महापर्व शुद्धि और आस्था की एक अदुभद मिशाल है। यह पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी देता है। लोगों को समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाता है। अमीर-गरीब सभी एक महापर्व में एक साथ घाट पर पहुंचते और अपनी श्रद्धा निवेदित करते हैं।
विज्ञापन

DM and SP of Sant Kabir Nagar inspected Chhath Ghats, gave instructions
डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा, यह पर्व प्रकृति से प्रेम को दर्शाता है। सूर्य और जल की महत्ता का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। ब्रती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियों के जायजे के साथ उचित दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, समय जी स्थान आदि जगहों पर छठ व्रत की खरीदारी के लिए दुकानें मंगलवार शाम को भी सजी रही।

खरीदारी करने लोग आते रहे। नगर पालिका क्षेत्र के समय जी स्थान के पास पोखरा, पक्का पोखरा, शुगर मिल स्थित पोखरे की सफाई पूरी हो गई। यहां महिलाएं बेदी बना चुकी हैं। अब बुधवार को इन घाटों पर महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed