फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM and SP inspect sensitive and very sensitive polling stations

डीएम व एसपी ने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspect sensitive and very sensitive polling stations
डीएम व एसपी ने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मतदान बूथों पर बिजली, पानी व सुरक्षा के इंतजाम करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत मंगलवार को डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान बूथों की व्यवस्था चौक चौबंद करने सहित अन्य निर्देश दिए।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम व एसपी ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर, संतकबीर कमाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगहर, गड़सरपार प्राथमिक विद्यालय मगहर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ पर बिजली, पानी व सुरक्षा समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। उन्होंने पोलिंग सेंटरों पर मतदाताओं की संख्या के हिसाब से आवश्यक प्रबंधन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था व मतदान के समय मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed