{"_id":"692de5e999a2728bed09d41c","slug":"dm-and-sp-honored-those-who-did-commendable-work-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142134-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम व एसपी ने सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम व एसपी ने सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
Tue, 02 Dec 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को संयुक्त रूप से रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात जागरूकता माह का समापन किया। दोनों अधिकारियों ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों से सड़क पर चलने के दौरान यातायात नियम का पालन करने की अपील की।
रिजर्व पुलिस लाइन डीएम व एसपी ने स्कूल के छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक कार्यकर्ताओ, संभ्रांत नागरिकों, और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी को सदैव यातायात नियमों का पालने करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि सड़क पर नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। गति अधिक होने, लापरवाही और हेलमेट न पहनने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, जो परिवारों के जीवन को प्रभावित करती हैं। जीवन अमूल्य है और सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा का आधार है। सुरक्षित यातायात केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है।
एसपी ने कहा कि यातायात माह के दौरान जनपद में विशेष अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग, स्कूल जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और सड़क सुरक्षा रैलियां निरंतर आयोजित की गईं। पुलिस का उद्देश्य दंडित करना नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सड़क सुरक्षा तभी सफल होगी जब नागरिक स्वयं नियमों को अपनी आदत बनाएंगे और दूसरों को भी यातायात नियमों के बारे में प्रेरित करेंगे। एनसीसी तथा स्काउट गाइड के छात्रों की यातायात जागरूकता रैली की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान यातायात माह के दौरान यातायात कार्य में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया।