फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DJ ban im pandals, people anger

पंडालों में डीजे पर प्रतिबंध से गुस्सा

Wed, 05 Oct 2016 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 05 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
DJ  ban im pandals, people anger
भाजपा कार्यकर्ताओं और दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
जिले में स्थापित दुर्गा पंडालों में डीजे पर प्रतिबंध से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शाम छह बजे तक खलीलाबाद से प्रतिमाओं को विसर्जन के ले जाने के लिए दिए जाने के निर्देश पर भी लोग नाराज थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीजे से प्रतिबंध हटाने, विसर्जन का समय बढ़ाने की मांग। 
विज्ञापन


 डीएम ने आश्वासन दिया कि एसपी से वार्ता के बाद इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। इस बाद लोग एसपी से भी मिले और मांगों की जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ता व दुर्गा पूजा समिति के आयोजक बड़ी संख्या में भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी व दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच जिलाधिकारी अपने कार्यालय में बैठे तो लोगों ने उनका भी घेराव किया। 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने कहा कि डीजे बजाने पर बैन से दुर्गा पूजा की रौनक फीकी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन एक तय मानक पर डीजे बजाने की अनुमति प्रदान करें। भाजपा नेता श्याम सुंदर    वर्मा, संजीव राय व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने कहा कि शांति समिति के बैठक में मनमाने ढंग से यह तय कर दिया गया कि दुर्गा प्रतिमाओं को शाम छह बजे तक शहर से बाहर पहुंचाया दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा कर पाना संभव नहीं है, क्योंकि शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होता है, जो शाम चार बजे तक चलता रहता है। इसके बाद मूर्ति शहर का भ्रमण करते हुए मगहर विसर्जन के लिए रवाना होती हैं। इसलिए विसर्जन का समय बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के दौरान डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मिलकर अपनी बात रखें। वह अपने स्तर से जो भी संभव होगा करेंगे। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं व आयोजकों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांगों को रखा। इस दौरान मनोज सिंह, पीयूष सिंह, सूरज सिंह, श्याम नारायण तिवारी, भगवान दास वर्मा, दीनदयाल चौरसिया, संदीप वर्मा, सोनू वर्मा, किशन गुप्ता, टीएन गुप्ता, अभिषेक, दुर्गा पांडेय, धनंजय पांडेय, अमित श्रीवास्तव, रूपेश वर्मा, संजय, हैपी राय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed