फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Navratri brings excitement to the market, increased shopping

Sant Kabir Nagar News: बाजार में नवरात्र की रौनक, बढ़ी खरीदारी

Mon, 12 Oct 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Navratri brings excitement to the market, increased shopping
नवरात्र को लेकर सजे चुनरी व अन्य पूजा सामग्री की सजी दुकान-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की तैयारियों के साथ श्रद्धालु पूजन सामग्री, माता की चुनरी, लहंगा-पटका, अखंड ज्योति और हवन कुंड की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर पारंपरिक सामग्री के साथ नए डिजाइन के सजावटी सामान भी उपलब्ध हैं। जिले के देवी मंदिरों में होने वाले पूजन 11 से 21 अक्तूबर तक होने वाले आयोजन से कारोबारियों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
बाजार में माता की चुनरी 10 से 500 रुपये तक और लहंगा-पटका सेट 400 से 700 रुपये तक में उपलब्ध हैं। मोती जड़ित चुनरी और विशेष डिजाइन के लहंगे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीतल धातु की अखंड ज्योति की कीमत 300 से 2000 रुपये तक है। वहीं तांबे के हवन कुंड 500 से 2500 रुपये और स्टील के हवन कुंड 150 से 500 रुपये तक में बिक रहे हैं। दुकानदार सुनील जायसवाल ने बताया कि ग्राहक घटस्थापना से पहले ही अपनी पसंद का सामान खरीदने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार विवेक ने बताया कि नवरात्र के लिए माता के शृंगार और पूजन सामग्री की मांग बढ़ी है। कई ग्राहक मनपसंद पोशाक और सजावटी सामान की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed