फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District Panchayat members protest

जिला पंचायत सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 31 Jan 2019 12:08 AM IST
राकेश पांडेय संत कबीरनगर (ब्यूरो)
संत कबीरनगर (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 31 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat members protest
जिला पंचायत सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। अपने अधिकारों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने 12 सूत्री मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी एएसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में सदस्य सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष का कहना था कि राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि में से 25 प्रतिशत की कटौती कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्ते के रूप में की जा रही है। इससे जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावित विकास कार्यों को कराने में धन की कमी पड़ जाती है। उन्होंने जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी मानदेय दिए जाने की मांग की। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों को भी जिला पंचायत क्षेत्र विकास निधि के रूप में एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष विकास के लिए जारी किए जाने की भी मांग की। मोहम्मद अहमद ने कहा कि जिस प्रकार सांसद व विधायक को पेंशन व क्षेत्र भ्रमण भत्ता मिलता है, उसी तर्ज पर जिला पंचायत सदस्यों को भी भत्ता मिलना चाहिए। इसके अलावा राजमार्गों पर टोल टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती के लिए 73 वां संविधान संशोधन पूर्ण रूप से लागू किए जाने सहित अन्य मांगें भी पूरी होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में इसहाक अंसारी, जाहिद अली, संजय कुमार, संजय यादव, वीरेंद्र, गयासुद्दीन, अर्जुन चौधरी, अवधेश, राजेश पहलवान, जुबेर अहमद, मुकेश कुमार, हरिदास निषाद, प्रमोद कुमार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed