फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District level trial for civil services competition on August 8

Sant Kabir Nagar News: सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्राॅयल आठ अगस्त को

Sun, 27 Jul 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
District level trial for civil services competition on August 8
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से वर्ष 2025-26 में प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए काशी राम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में आठ अगस्त को जिला स्तरीय ट्राॅयल का आयोजन होगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्राॅयल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, 20 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्राॅयल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य कर्मचारियों के कल्याण, खेल विकास और शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित कराया जाएगा। ट्राॅयल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आठ अगस्त को सुबह 11 बजे स्टेडियम परिसर में उचित दस्तावेजों के साथ आना होगा।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट अनिवार्य होगा, इसमें प्रतिभागियों को न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करना होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed