फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District Kesari selection could not be due to controversy

विवाद के कारण नहीं हो सका जिला केसरी का चयन

Mon, 05 Feb 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 05 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
District Kesari selection could not be due to controversy
खलीलाबाद के रसूलाबाद गांव में आयोजित दंगल में दाव अाजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद के रसूलाबाद में जिला केसरी, बाल केसरी, अभिमन्यु तथा कुमार केसरी के चयन के लिए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विवाद हो जाने के कारण जिला केसरी का चयन देर शाम तक  नहीं हो सका। प्रतियोगिता के दौरान यश भारती से सम्मानित पहलवान पन्ने लाल यादव भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

इस मौके पर पहलवान पन्ने लाल ने कहा कि मिट्टी पर कुश्ती लड़ने की परंपरा पुरानी है। हालांकि अब ग्रामीण इलाकों में भी गद्दे पर कुश्ती लड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व जिला पंचायत सदस्य केडी यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। बाल केशरी के लिए पहला सेमीफाइनल राहुल खलीलाबाद तथा विवेक रसूलाबाद के बीच हुआ। जिसमें विवेक विजयी रहे। दूसरा सेमीफाइनल अखिलेश व कुलदीप के बीच हुआ। जिसमें अखिलेश विजयी रहे। फाइनल में अखिलेश को पटखनी देकर विवेक बाल केशरी बने। कुमार केशरी के लिए पहला सेमीफाइनल कठवतिया के रामसिंह यादव तथा स्टेडियम के दीपनारायण के बीच हुआ। जिसमें रामसिंह विजयी रहे। दूसरा सेमीफाइनल वेद प्रकाश राय व पप्पू के बीच हुआ। जिसमें वेद प्रकाश विजयी रहे। वेद प्रकाश व रामसिंह के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें वेद प्रकाश विजयी होकर कुमार केशरी बने।
विज्ञापन

जिला केसरी के खिताब के लिए पहला सेमीफाइनल चंद्रिका यादव तथा अरविंद राय के बीच हुआ। जिसमें चंद्रिका विजयी रहे। दूसरा सेमीफाइनल चंद्रेश यादव व महेंद्र के बीच हुआ। जिसमें चंद्रेश विजयी रहे। फाइनल मुकाबला चंद्रेश और चंद्रिका के बीच हुआ। अंकों के विवाद के कारण यह मुकाबला अनिर्णीत रहा। विवाद के कारण कुछ देर तक मुकाबले को रोकना भी पड़ा। अभिमन्यु के खिलाफ के लिए फाइनल मुकाबला शिवबचन व संजय के बीच हुआ। जिसमें संजय विजय रहे। बाद में आयोजक मंडल ने जिला केसरी को छोड़ अन्य खिताबों की घोषणा की। विजेताओं को गदा, शील्ड, शॉल तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में वीरेंद्र यादव, ओमकार, गिरधारी लाल रहे। संचालन उमेश राय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार, डॉ. मंजीत, चेयरमैन संगीता वर्मा, दशरथ यादव, रणजीत सिंह, त्रिलोकी नाथ वर्मा, राजेश वर्मा, सतपाल यादव, राधेश्याम यादव, अत्रेश श्रीवास्तव, विक्की श्रीवास्तव, बलराम यादव, धर्म देव मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, गिरिजानंद यादव आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed