फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District hospital got two biochemistry machines

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल को मिलीं बायोकेमिस्ट्री की दो मशीनें

Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
District hospital got two biochemistry machines
जिला अस्पताल की लैब में आईं बायोकेमिस्ट्री की दो मशीनें। 
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के पैथाेलॉजी विभाग में बायोकेमिस्ट्री की मात्र दो मशीनें थीं। इसके चलते एक शिफ्ट में सिर्फ 100 जांच ही हो पा रही थी। दो और मशीनें मिल गई हैं, इसके बाद अब एक साथ 200 मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच होगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और समय से जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ मरीज भी बढ़ रहे हैं, ऐसे में जिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 ब्लड सैंपल की जांच होती है। इसकी जांच के लिए दो ही मशीनेंं हैं। जिसमे एक मशीन में एक साथ 50 सैंपल लगाया जाता है। उसके लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता था। सैंपल की जांच पूरी होने के बाद दूसरा सैंपल लगाया जाता था। इससे मरीजाें को काफी इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी को लेकर दो नई बायोकेमिस्ट्री मशीनेंं अस्पताल में आई हैं। जिससे अब मरीजों को जांच रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी। चार मशीनें होने से एक बार में 200 मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच हो सकेगी। जल्द ही यह मशीन शुरू हो जाएगी। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि मशीनें आई हैं। जल्द ही इसको स्टाॅल कर जांच का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed