{"_id":"630e58b07993cb1e8861f39d","slug":"district-consumer-forum-running-in-dilapidated-building-fear-of-accident-khalilabad-news-gkp448818112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant kabir nagar: जर्जर भवन में चल रहा जिला उपभोक्ता फोरम, दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant kabir nagar: जर्जर भवन में चल रहा जिला उपभोक्ता फोरम, दुर्घटना की आशंका
Wed, 31 Aug 2022 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:41 AM IST
सार
दीवानी न्यायालय से जिला उपभोक्ता फोरम करीब पांच किलोमीटर दूर है। जिससे वहां अधिवक्ताओं को हाईवे पार करके जाना पड़ता है। इसमें समय भी अधिक लगता है। वहां सुविधाओं की भी घोर कमी है। तत्कालीन डीएम के जरिए उक्त भवन को निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
बदहाल उपभोक्ता फोरम के भवन को बदलने की मांग के समर्थन में डीएम को ज्ञापन देते बार एसोसिएशन के पदा?
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दिव्या मित्तल से मिला। अधिवक्ताओं ने सीएम को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया। जिसमें जर्जर भवन में संचालित हो रहे जिला उपभोक्ता फोरम को डीएम कार्यालय के आसपास स्थापित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री दुर्गेश नरायन मिश्र, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश मिश्र, त्रयंबक त्रिपाठी आदि ने कहा कि जिला उपभोक्ता फोरम पुरानी तहसील के जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। जर्जर भवन कभी भी ढह सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय से जिला उपभोक्ता फोरम करीब पांच किलोमीटर दूर है। जिससे वहां अधिवक्ताओं को हाईवे पार करके जाना पड़ता है। इसमें समय भी अधिक लगता है। वहां सुविधाओं की भी घोर कमी है। तत्कालीन डीएम के जरिए उक्त भवन को निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
घटना, दुर्घटना की जिम्मेदारी जिला प्रशासन द्वारा न होने की बात भी कही जा चुकी है। ऐसे में उक्त भवन जीर्ण-शीर्ण होने की वजह से छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। जिससे पीठासीन अधिकारी, न्यायिक सदस्य, अधिवक्ता, कर्मचारी व वादकारी को दिक्कते हो रही हैं। इसे तत्काल संज्ञान लेकर उपभोक्ता फोरम को दीवानी न्यायालय के निकट डीएम कार्यालय के आस-पास स्थापित कराने की मांग की है।