फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Distribution of smart phones to Anganwadi workers

Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का वितरण

Thu, 14 May 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Distribution of smart phones to Anganwadi workers
स्मार्ट फोन बितरीत करते ब्लाक प्रमुख पौली राममिलन यादव
रोसयाबाजार। आकांक्षी विकास खंड को अग्रणी ब्लॉक बनाने की दिशा में बुधवार को विकास खंड परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यकत्रियों में स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ब्लॉक प्रमुख राममिलन यादव ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी बहनें विकास की मुख्य कड़ी हैं। तकनीक से जुड़कर वे न केवल योजनाओं का लाभ पात्रों तक तेजी से पहुंचाएंगी, बल्कि ब्लॉक के डेटा प्रबंधन में भी बदलाव आएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुज कुमार ने योजना की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन स्मार्ट उपकरणों के माध्यम से पोषण ट्रैकर और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का रियल-टाइम अपडेट सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फेलो अंकित तिवारी ने डिजिटल साक्षरता के महत्व को साझा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed