{"_id":"68ea9e7da5e2fb416a03e31e","slug":"distribution-of-mini-kits-among-nine-selected-farmers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139683-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चयनित नौ किसानों में मिनी किट का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चयनित नौ किसानों में मिनी किट का वितरण
Sat, 11 Oct 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना, दलहन विकास योजना, कृषि अवसंरचना निधि और 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ नई दिल्ली से किया गया है। जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इस दौरा विकासखंड मुख्यालय, साधन सहकारी समिति, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, मंडी परिषद एवं गांव पर स्थित पंचायत घर पर भी कार्यक्रम देखा एवं सुना गया। कलक्ट्रेट में ई-लाॅटरी से चयनित नौ किसानों को नि:शुल्क मिनी किट का वितरण किया गया।
विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, डीएम आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में निशुल्क दलहन एवं तिलहन मिनी किट प्रदान की गई। राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना अंतर्गत पशुधन सुधार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किए गए कुल 20 लाभार्थियों को प्रशिक्षण पत्र विधायक ने सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कृषि विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें कृषि यंत्रीकरण अंतर्गत किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पराली प्रबंधन के यंत्र वितरित किए गए हैं, जिससे किसान अपने धान की पराली का प्रबंध कर सके। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में फैलने वाली लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।