फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Distributed fruits among patients and health workers on Pharmacist Day

Sant Kabir Nagar News: फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में फल बांटे

Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Distributed fruits among patients and health workers on Pharmacist Day
फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ : नित्यानंद
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सोमवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिला अस्पताल व एमसीएच विंग में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में फल का वितरण किया। इसके साथ ही केक काटकर खुशी भी जताई। एसोसिएशन के मंत्री नित्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। इन पर समाज और विभाग का बड़ा दारोमदार है। फार्मासिस्ट स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक फार्मासिस्ट समाज में कई जरूरी कार्य करता है। जिसमें मरीजों को सही सलाह देना, उनका सही इलाज करना और उनके लिए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। फार्मासिस्ट के इसी योगदान के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 25 सितंबर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया जाता है। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि इस बदले परिवेश में भी फार्मासिस्ट पूर्ण रूप से तत्परता दिखाते हुए कोविड टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट में अग्रणी भूमिका में रहे हैं। कोविड काल के दौरान कुल पांच सौ फार्मासिस्ट देश की सेवा करते हुए संक्रमित भी हुए। फार्मासिस्ट एक ऐसी दुनिया में योगदान करते हैं, जहां हर कोई सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्ता और सस्ती दवाओं के साथ स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ दवा देखभाल सेवाओं तक पहुंच से लाभांवित होता है। इस दौरान इमरजेंसी, ओपीडी, पीकू, आईसीयू, जनरल वार्ड, पीआईसीयू, एमसीएच विंग आदि में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में फल का वितरण हुआ। इस अवसर पर जगदीश पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, अली अहमद, विजय कुमार, पवन कुमार चौधरी, रमेश चंद्र, जय सिंह, अतुल कुमार, प्रशांत चौधरी, अंबिका चौधरी, देवेश शंकर आदि मौजूद रहे। इसी तरह से सीएचसी सेमरियावां में भी फार्मासिस्ट दिवस पर केक काटा गया। यहां पर अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा, अब्दुल कादिर खान और रामसजीवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed