फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   distribute plate-glass did Kheer-Puri

बंटे थाली-गिलास, मिली खीर-पूड़ी

Fri, 28 Oct 2016 11:32 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 28 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
distribute plate-glass did Kheer-Puri
जूनियर हाईस्कूल में छात्रों को थाली और गिलास बांटा गया। - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में मध्याह्न भोजन के लिए शुक्रवार को थाली और गिलास का वितरण किया गया। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर अमीर और गरीब बच्चों के बीच समानता का भाव लाने के उद्देश्य से धरतेरस के दिन परिषदीय स्कूलों के बच्चों में गिलास और थाली का वितरण किया गया। उनका यह कदम सराहनीय है। डीएम सुरेश कुमार ने कहा की सीएम की बदौलत ही प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। ऐसे में बच्चों और अध्यापकों का यह कर्तव्य बनता है कि वह पठन पाठन के माहौल को सुधार कर अच्छे समाज की संरचना करें। 
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामनरायण यादव ने कहा कि दीपावली के अवसर पर सीएम जो तोहफा बच्चों के दे रहे हैं, वह समाज के लिए मिसाल है। सीडीओ लालजी यादव ने कहा कि थाली गिलास के साथ ही सरकार द्वारा मिड डे मील व पुष्टाहार आदि की व्यवस्था की गई है। यह इस बात का संकेत है कि बच्चे का भविष्य उज्ज्वल है। इस दौरान अतिथियों ने 274 बच्चों में जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय गोला रगड़गंज और प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम को थाली व गिलास का वितरण करने के साथ ही खीर व पूड़ी बच्चों को परोस कर खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बीएसए गजराज यादव, बीईओ नरेंद्र सिंह, संध्या चतुर्वेदी, डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, अनवारूल हक, प्राथमिक शिक्षक संघ खलीलाबाद ब्लॉक के अध्यक्ष रामसरन यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त, चंद्र प्रकाश, मीरा भारती समेत अन्य मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed