फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dissident with two faces of pesident

सपा में अध्यक्ष पद के दो चेहरों से दुविधा

Wed, 08 Nov 2017 01:06 AM IST
santkabirnagar
santkabirnagar Updated Wed, 08 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
dissident with two faces of pesident
CHUNAV - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से अध्यक्ष पद के लिए नूरुल इस्लाम और महेश गुप्ता के नामांकन से सपाई दुविधा में है। सात दिनों के भीतर सपा ने चार दफा टिकट का बदलाव किया, लेकिन नूरुल इस्लाम और महेश गुप्ता ही बदलाव के केंद्र बिंदु में रहे। ऐसी स्थिति में अब रिटर्निंग अफसर की ओर सबकी निगाहें टिकी हैं कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद सपा से किसकी उम्मीदवारी तय होगी।
विज्ञापन

 नगरीय चुनाव में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से टिकट के लिए दस दावेदारों ने पेशकश की थी। पार्टी ने पहले एक नवंबर को खलीलाबाद से अध्यक्ष पद के लिए महेश गुप्ता को अपना प्रत्याशी अधिकृत किया। तीन नवंबर को  महेश गुप्ता का टिकट काटते हुए नुरुल इस्लाम को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इधर पूर्व सांसद एवं सपा के वरिष्ठ नेता भालचंद यादव ने अपने समर्थक महेश गुप्ता का टिकट काटे जाने से काफी नाराज हो गए और पार्टी छोड़ देने तक का एलान कर दिया। छह नवंबर को नूरुल इस्लाम ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उसी रात फिर पार्टी ने टिकट में बदलाव करते हुए नूरुल इस्लाम का टिकट काटते हुए महेश गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर दिया। माना गया कि पूर्व सांसद भालचंद यादव की नाराजगी को पार्टी ने संज्ञान में लेते हुए महेश गुप्ता को टिकट दे दिया और नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को महेेश गुप्ता ने अपना पर्चा दाखिल भी कर दिया। इधर मंगलवार को फिर पार्टी ने टिकट में बदलाव करते हुए महेश गुप्ता का टिकट काटते हुए नूरुल इस्लाम को प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा से ही दो चेहरों की दावेदारी से कार्यकर्ताओं और वोटरों में दुविधा की स्थिति पैदा हो गई।सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने फोन पर उन्हें बताया कि महेश गुप्ता का टिकट काट दिया गया है और अब नूरुल इस्लाम को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। घोषित प्रत्याशी नूरुल इस्लाम की ओर से रिटर्निंग अफसर को पार्टी का अधिकार पत्र भी उपलब्ध करा दिया गया है। जबकि रिटर्निंग अफसर लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सपा के प्रत्याशी के रूप में नूरुल इस्लाम ने पर्चा दाखिल किया था। जबकि मंगलवार को सपा प्रत्याशी के रूप में महेश गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दो बजे के करीब नूरुल इस्लाम की तरफ से सपा से टिकट पाने के अधिकार पत्र की छाया प्रति उपलब्ध कराई गई। जबकि मूलप्रति तीन बज कर सैंतीस मिनट पर प्राप्त हुआ। वैसे नामांकन पत्र दाखिल करने अथवा जरूरी प्रमाण पत्र जमा करने का अंतिम समय तीन बजे तक ही निर्धारित था। आगे बताया कि सपा से दो लोगों ने दावेदारी की है। ऐसे में आठ नवबंर को नामांकन पत्रों की जांच है। उसी के बाद समीक्षा करके तय किया जाएगा कि सपा का अधिकृत प्रत्याशी कौन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed