{"_id":"65eca48c879b337aec05244f","slug":"dispute-settled-through-conciliation-in-lok-adalat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111045-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोक अदालत में सुलह-समझौते से विवाद निपटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोक अदालत में सुलह-समझौते से विवाद निपटाया
Sat, 09 Mar 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ
लोक अदालत में पति पत्नी हुए एक, हंसी खुशी गए घर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें परिवार न्यायालय के समक्ष कुछ पांच मामले आए। एक दंपती को समझा-बुझाकर एक साथ रहने को राजी किया। पति-पत्नी साथ रहने को राजी होकर घर चले गए। इस तरह से परिवार न्यायालय ने दंपती को बिछड़ने से बचाया। इसी तरह से चार अन्य मामले का निस्तारण आपसी बातचीत से हल कराया।
जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान परिवार न्यायालय के समक्ष कुल पांच मामले पति-पत्नी से संंबंधित आए। जिसमें कोई एक साथ रहने को राजी नहीं था तो किसी को पति से माह का खर्च चाहिए था। परिवार न्यायालय के समक्ष एक दंपती आए जो चार साल से एक साथ नहीं रह रहे थे। परिवार न्यायालय के सदस्यों ने काफी समझाया बुझाया उसके बाद दोनों एक साथ रहने को राजी हुए। इसी तरह से एक को पति से माह का खर्च चाहिए था। जिसे आपसी सुलह के आधार पर कोर्ट ने दिलवाया। इसी तरह से तीन अन्य मामलों को हल कराया।
लोक अदालत में कुल 23082 मामले निस्तारित
दीवानी न्यायालय में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23082 मामले निस्तारित हुए। इसमें बैंक द्वारा कुल 779 मामलों में कुल 47482435 रूपये की ऋण वसूली की गई। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 2017 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 373730 रूपये का अर्थदंड व 61,25,000 रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 20286 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज एससी-एसटी जितेन्द्र सिंह द्वितीय की कोर्ट में कुल 15 मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट में दो मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो जैनुद्दीन अंसारी की कोर्ट में तीन मामले का निस्तारण करते हुए 200 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में 83 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की कोर्ट में कुल 823 मामलों का निस्तारण करते हुए 248250 रूपये का अर्थदंड वसूल किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह, राकेश सिंह, महीप बहादुर पाल, सुनील कुमार पांडेय, चतुर शुक्ला आदि मौजूद रहे।