{"_id":"6a1751a1604a44f5ae02ce70","slug":"dispute-over-old-mans-funeral-police-take-control-of-the-situation-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151253-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वृद्ध के अंतिम संस्कार पर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वृद्ध के अंतिम संस्कार पर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति
Thu, 28 May 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव में 85 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांति व्यवस्था कायम कराई।
जानकारी के अनुसार, सरैया निवासी रामलाल चौधरी (85) की बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामलाल चौधरी पिछले करीब 50 वर्षों से गांव के ही पौहारी सिंह के घर पर रह रहे थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। बीमारी के दौरान उनका इलाज तथा देखभाल पौहारी सिंह और उनके परिवार द्वारा किया जाता था। मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष के पौहारी सिंह का कहना था कि वर्षों से वे ही रामलाल की सेवा करते आ रहे हैं, इसलिए अंतिम संस्कार वे करेंगे। वहीं दूसरे पक्ष के गिरजा शंकर ने खुद को मृतक का परिजन बताते हुए अंतिम संस्कार करने का दावा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों को समझाया। बाद में पौहारी सिंह अपने समर्थकों और गांव के अन्य लोगों के साथ बस से अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या रवाना हो गए। इसकी पुष्टि कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने की है।