{"_id":"69b3268dbd66489deb01d47b","slug":"dispute-over-house-division-fir-lodged-against-brother-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147330-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मकान बंटवारे पर रार, भाई पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मकान बंटवारे पर रार, भाई पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में मकान बंटवारे के विवाद में दो भाइयों में विवाद हो गया। पुलिस तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में जाकिर हुसैन ने बताया कि गांव के बीच एक पुश्तैनी मकान है। लोगों ने मकान का बंटवारा कर दिया था। वह अपने हिस्से के मकान में रह रहे थे। उनको अपने घर के सामने रास्ते की जरूरत थी और वहां पहले से भी रास्ता था। मकान का कुछ हिस्सा गिर जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया था। जब उन्होंने रास्ता खोलना चाहा तो उनके भाई निजामुद्दीन ने मना कर दिया।
इस संबंध में सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां वाद विचाराधीन है। 11 मार्च को दिन में लगभग 3:00 बजे उनके भाई बदरुद्दीन ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह काफी डरे हुए हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।