फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District Athletics Association Reconstituted; Jagat Jaiswal Named President

Sant Kabir Nagar News: जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का पुनर्गठन, जगत जायसवाल अध्यक्ष

Sun, 20 Sep 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
District Athletics Association Reconstituted; Jagat Jaiswal Named President
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के चुने गए पदा​धिकारी-स्रोत आयोजक
संतकबीरनगर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन संतकबीरनगर का पुनर्गठन रविवार को खलीलाबाद स्थित एक होटल में हुई बैठक में किया गया। एसोसिएशन के सचिव लखनऊ बीआर वरुण और सचिव सिद्धार्थनगर सोनू गुप्ता के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में संघ की गतिविधियों की समीक्षा, आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करने और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संविधान में आवश्यक संशोधन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से चुनाव कराकर 17 पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल को पुनः जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। रमेश प्रसाद को सचिव तथा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राम सनेही यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed