फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispute during construction of a roof/shed; attack with sticks, clubs, and iron rods; four injured.

Sant Kabir Nagar News: छाजन बनाने के दौरान विवाद, लाठी-डंडे व सरिया से हमला, चार घायल

Sat, 27 Jun 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute during construction of a roof/shed; attack with sticks, clubs, and iron rods; four injured.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में शुक्रवार की दोपहर पशुओं के लिए छाजन बनाने के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से हमला करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिश्रवलिया गांव निवासी अनूप कुमार चौरसिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 जून की दोपहर वह पशुओं के लिए छाजन बना रहा था। इसी दौरान गांव के कबीर, राहुल, प्रवीण, छोटू और शांति एक राय होकर लाठी, डंडा और लोहे की सरिया लेकर पहुंचे और हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने अनूप और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, जिससे अनूप कुमार, सोहराती देवी, रूपम और रीना देवी घायल हो गए। मारपीट के दौरान अनूप और उसकी मां बेहोश हो गईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed