फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispose of pending loan files soon: DM

लंबित ऋण पत्रावलियों का जल्द निस्तारण करें : डीएम

Thu, 23 Nov 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending loan files soon: DM
कलक्ट्रेट में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक को संबो​धित करते डीएम।संवाद
-बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को बैंकों की जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विभागीय योजनाओं के सापेक्ष लंबित ऋण पत्रावलियों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बैंकर्स द्वारा योजनाओं के सापेक्ष प्रगति का विवरण पीपीटी के माध्यम प्रदर्शित किया गया। डीएम ने सभी बैंकर्स को सीडी रेशियो बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के सापेक्ष लंबित पत्रावलियों का निस्तारण करने से सीडी रेशियों बढ़ने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकेगा। डीएम ने कहा कि घर-घर केसीसी अभियान के तहत 31 दिसंबर 2023 तक पीएम किसान योजना से आच्छादित शत-प्रतिशत लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित किया जाना है। यदि कोई किसान केसीसी नही लेना चाहता तो उससे इस संदर्भ का लिखित प्रमाण ले लिया जाए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने पंजाब नेशनल बैंक के सीडी रेशियों में विगत माह के सापेक्ष गिरावट दर्ज किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इसमें गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक ऋण योजना सहित अन्य योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि में जनपद के बैंकों के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैक के प्रतिनिधि से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैंकों में अनावश्यक रूप से लंबित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपूर्ण पत्रावली को संबंधित विभाग बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए। ऋण पत्रावली में अनावश्यक बिंदुओं के कारण वापस न किया जाए।
बैठक में डीएम ने अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के आवेदकों की ऋण संबंधित पत्रावली का परीक्षण करते हुए पात्र आवेदकों का ऋण स्वीकृत करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आरसेटी के प्रगति और जिले के सीडी रेशियो और प्राथमिकता क्षेत्र ऋण की प्रगति पर असंतोष जताया। इसमें सुधार लाने का निर्देश दिए।

बैठक में सहायक महाप्रबंधक आरबीआई लखनऊ मार्कण्डेय चतुर्वेदी, उपायुक्त एनआरएलएम जीशान रिजवी, एलडीएम पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त जिला उद्योग राज कुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, पीओ डूडा प्रेमेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed