फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispose of pending cases on the portal soon: DM

पोर्टल पर लंबित मामलों शीघ्र करें निस्तारण : डीएम

Fri, 26 Jul 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending cases on the portal soon: DM
- जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त उद्योग ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया। अग्रणी जिला प्रबंधक को डीएम ने निर्देशित किया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में संबंधित बैंको में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू व जीबीसी के लिए तैयार प्रस्तावों पर समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया कि सभी प्राप्त एमओयू के अंतर्गत ऐसे एमओयू जिनकी वित्तीय, भूमि एवं बिजली इत्यादि से संबंधित समस्या हो उसका निरीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के अनुरक्षण शुल्क जमा करने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कराकर बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के भूखण्डों की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में सीओ खलीलाबाद, प्रबंधक यूपीसीडा गोरखपुर, उपायुक्त उद्योग एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद की कमेटी गठित की। साथ ही निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित सभी भूखण्डों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करें।


बैठक सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई उदय नारायण, शिवशंकर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed