फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Disorganization found during DDO's inspection, TA's honorarium stopped after being found absent

Sant Kabir Nagar News: डीडीओ के निरीक्षण में मिली अव्यवस्था, अनुपस्थित मिलने पर टीए का मानदेय रोका

Thu, 08 Feb 2024 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Disorganization found during DDO's inspection, TA's honorarium stopped after being found absent
सेमरियावां ब्लाक का निरीक्षण करते डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी।संवाद
- डीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय पर व्यवस्था देखी, पटलों पर जानी योजानाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी ने बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लाॅक का निरीक्षण किया। इस दौरान मनरेगा सेल में रखी फाइलों के रखरखाव, स्टोर रूम में सड़ रहे सामानों व ब्लाॅक कार्यालय के अंदर रखे टूटे फूटे बिखरे सामानों को देखकर मौजूद पटल सहायक, कर्मचारियों व अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं मनरेगा उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित तकनीकी सहायक (टीए) का मानदेय काटे जाने और नोटिस जारी करने का निर्देश बीडीओ को दिया। मनरेगा सेल में गंदगी देख नाराजगी जताई। विभिन्न पटलों पर जाकर योजानाओं की जानकारी ली।

डीडीओ ने सेमरियावां ब्लाॅक के स्टोर रूम में रखे सामान व कार्यालय के अंदर पीछे की ओर रखे फर्नीचर की मरम्मत कराने के साथ ही खराब फर्नीचर की नीलामी के निर्देश दिए। परिसर में लगे हैंडपंप के खराब मिलने पर सभी खराब हैंडपंप का रजिस्टर बनाने व इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देने को कहा। मनरेगा सेल में कार्ययोजना की पुरानी फाइलें बेतरतीब रखे जाने पर पटल सहायक को फटकार लगाई। मनरेगा सेल में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। तकनीकी सहायक को भ्रमण पंजिका पर दर्ज कर गांव में जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीडीओ ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका पर एपीओ का आकस्मिक अवकाश दर्ज मिला। पंजिका पर टीए रमेश गुप्ता को एक दिन व राकेश चौधरी को एक दिन और ध्रुपनाथ मौर्य को दो दिन बीडीओ ने अनुपस्थिति दर्ज किया है। ब्लाॅक टीए उदयभान शर्मा व मनरेगा सोशल कोऑर्डिनेटर राज कुमार व टीए नागेंद्र सिंह के देर से आने का स्पष्टीकरण मांगा। अनुपस्थिति टीए का मानदेय काटे जाने और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा पटल, आवास पटल, एनआरएलएम, आधार फीडिंग की समीक्षा की। साथ ही उपस्थिति पंजिका, पासबुक, ईपीएफ, ग्रांट रजिस्टर, सर्विस बुक, शिकायत रजिस्टर को देखा और निर्देश दिए। इस दौरान एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ आइएसबी सुनील कुमार दूबे, जेई एम आई श्रवण कुमार सिंह, एडीओ समाज कल्याण अजय कुमार, वरिष्ठ सहायक राजीव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed