फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Discussion on strength of organization and Lok Sabha elections

Sant Kabir Nagar News: संगठन की मजबूती व लोक सभा चुनाव पर चर्चा

Mon, 02 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Discussion on strength of organization and Lok Sabha elections
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की अध्यक्षता में हुई। संगठन की मजबूती व लोक सभा चुनाव पर चर्चा की गई। कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तर पर बैठक को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि हम सभी को संगठन और मजबूत करने की जरूरत है। न्याय पंचायत स्तर की बैठक तुरंत शुरू की जाए, जिसमे हर गांव की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता इस बार मोदी के जुमलों में नहीं आने वाली है। किसान, नौजवान व मध्य वर्ग एकदम परेशान हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, मणिपुर में हो रही लगातार हिंसा, संसद में एक सम्मानित सांसद को संप्रदाय सूचक गालियां जैसे तमाम मुद्दों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से देश की जनता हैरान है। देश में विधान सभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। बैठक को युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय, सुनील कुमार पांडेय और वरिष्ठ नेता रवि उदय पाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर विजय कुमार, सैयद तारिक हुसैन, जमाल अहमद, चंद्रमणि त्रिपाठी, अयाजुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed