{"_id":"6ad8fef982c29ab561075189","slug":"discussion-among-cluster-teachers-on-the-nipun-bharat-mission-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159288-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निपुण भारत मिशन पर संकुल शिक्षकों की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निपुण भारत मिशन पर संकुल शिक्षकों की चर्चा
विज्ञापन
सेमरियावां में शिक्षक संकुल की बैठक में मौजूद शिक्षक-स्रोत शिक्षक
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां की 12 न्याय पंचायतों में बुधवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठकें आयोजित हुई। इनमें निपुण भारत मिशन, डिजिटल शिक्षण, बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता सहित विभिन्न शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
न्याय पंचायत सेमरियावां में नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली ने शिक्षकों को निर्धारित एजेंडे की जानकारी देते हुए कक्षा शिक्षण को प्रभावी और रुचिकर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बालवाटिका के संचालन, कैचअप रणनीति के जरिये बच्चों के सीखने की क्षमता में सुधार तथा डिजिटल संसाधनों के उपयोग पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह कार्य और संवाद के माध्यम से बच्चों में तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित की जा सकती है।
बैठक में यू डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय, विद्यार्थी और शिक्षक प्रोफाइल से संबंधित आकड़ों को सही एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत बच्चों को सूखे, गीले, सेनेटरी और घरेलू खतरनाक कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों से विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और बच्चों में स्वच्छ आदतें विकसित करने की अपील की गई। इसके तहत 28 अक्तूबर को प्रातःकालीन सभा में विशेष प्रश्नोत्तरी आयोजित करने की जानकारी भी दी गई। बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने तथा विद्यालय स्तर पर निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सेमरियावां, बाघनगर, उसरा शहीद, कानपारा, दुधारा, तिलजा, बजहरा और परसा सहित विभिन्न शिक्षक संकुलों की बैठकों में अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार, फूलचंद, आशीष कुमार गौतम, राजमुनी, कृष्ण राव, सूचित कुमार जायसवाल, सुहेल अहमद, अब्दुर्रहमान, मुबारक हुसैन, जर्रार अहमद, अवधेश कुमार, खुर्शीद जहां, ज्ञान चंद और तनवीर फातमा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।