{"_id":"66466407e84e31a10e0fb8a2","slug":"disabled-voters-and-voters-above-85-years-of-age-will-vote-on-may-20-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-114573-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाता 20 मई को करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाता 20 मई को करेंगे मतदान
Fri, 17 May 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
-मतदान की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें मतदान दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
डीएम ने एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार की मौजूदगी में पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों का फीडबैक लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कहा कि 22 मई को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रभारी की ओर से किए जाने वाले भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत वोटर पर्ची बांटने, वेबकास्टिंग का लोकेशन सहित मतदान केंद्रों तक के पहुंच मार्ग को अंतिम रूप से निरीक्षण करने तथा किसी भी असुविधा की स्थिति में संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए।
कहा कि सभी नोडल अधिकाकी दिए गए दायित्वों के अनुसार अपने कार्यों की प्रगति देख लें, ताकि मतदान दिवस पर कोई असुविधा न हो। डीएम ने संबंधित एआरओ एवं प्रभारी/नोडल अधिकारियों से ईवीएम, मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, वाहनों की उपलब्धता, क्रिटकल एवं वल्नरेबुल मतदान केंद्रों का चिन्हांकन, मतदान बूथों की तैयारी, एआरओ द्वारा कमिश्निंग का कार्य, मतदाता पर्ची का वितरण, वेब कास्टिंग, पोस्टल वैलेट, 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा पोस्टल वैलेट के माध्यम से 20 मई को निवास स्थान पर मतदान की सुविधा सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा की।
विज्ञापन
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने जनपद में लागू आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सहित शराब, ड्रग्स, कैस एवं अन्य बिन्दुओं पर पैनी नजर बनाए रखते हुए रैण्डम चेकिंग करते रहने के निर्देश एफएसटी-एसएसटी टीमों को दिया तथा कहा कि बूथों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल डेप्लॉयमेंट से संबंधित व्यवस्था की क्राॅस चेकिंग कर ली जाए।
बैठक में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक आदि मौजूद रहे।