फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dirty water of drain in front of temple, people are troubled

Sant Kabir Nagar News: मंदिर के सामने नाले का गंदा पानी, लाेग परेशान

Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dirty water of drain in front of temple, people are troubled
रोसयाबाजार। ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग पौली स्थित बाबा कंकणेश्वर नाथ मंदिर के सामने नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसकी वजह से सड़क सहित मंदिर के मुख्य द्वार से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि रामजानकी मार्ग पौली में क्षेत्र का अति प्राचीन बाबा कंकणेश्वर नाथ मंदिर स्थित है। एनएचएआई विभाग की ओर से रामजानकी मार्ग निर्माण कराया जा रहा है। इसके कारण घरों से नाले में गिरने वाला गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर मंदिर के मुख्यद्वार के पास भर गया है।
विज्ञापन

निकासी की कोई व्यवस्था न होने से कीचड़ की स्थिति हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से आसपास बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। स्थानीय निवासी विजय, संजय, राम मिलन ने प्रशासन से इसे सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed