फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dirt spread in the village rewarded by the President

राष्ट्रपति से पुरस्कृत गांव में पसरी गंदगी

Mon, 31 Oct 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dirt spread in the village rewarded by the President
विकास खंड हैंसर के अशरफपुर गांव में टूटी सड़क।संवाद - फोटो : KHALILABAD
राष्ट्रपति से पुरस्कृत गांव में पसरी गंदगी
विज्ञापन

दस साल पहले बना ओवरहेड टैंक, ट्रायल में हो गया फेल
धनघटा (संतकबीरनगर)। स्वच्छता मिशन में घर-घर शौचालय का निर्माण कराकर गांव को गंदगी मुक्त होने का दावा हुआ। राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत होने वाले विकास खंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत अशरफपुर में यह दावे खोखला नजर आ रहा है। गांव के सार्वजनिक रास्ते पर गंदगी का अंबार है। घर-घर बनाए जाने वाले शौचालय बेकार होकर स्वच्छता मिशन को आइना दिखा रहे हैं।
वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायत अशरफपुर में घर-घर शौचालय का निर्माण कराकर गांव को खुले में शौच से मुक्त करने का दावा कर ग्राम पंचायत ने राष्ट्रपति के हाथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुरस्कृत होने का गौरव प्राप्त किया था, लेकिन कागजी आंकड़ों के आधार पर गांव खुले में शौच मुक्त कर दिया गया, पर धरातल पर सच्चाई कुछ और ही रही।
विज्ञापन

ग्रामीण राम लुटावन बताते हैं कि करीब चार से पांच हजार आबादी वाले इस ग्राम पंचायत में प्रधान के जरिए घर-घर शौचालय बनवाए गए, लेकिन किसी शौचालय में दरवाजा नहीं लगाया गया तो किसी में सीट। ग्रामीण रामभरोस, सुरेश चंद्र, जयप्रकाश, दीपचंद, अभिमन्यु आदि का कहना है कि गांव के सार्वजनिक रास्तों पर नाली की सफाई न होने के कारण गंदा पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्तों के दोनों तरफ झाड़ झंखाड़ उग आए हैं।दिन डूबने के बाद उस रास्ते से चलने से डर लगता है। गांव वालों का कहना है कि गांव में सफाई कार्य करने के लिए सफाई कर्मी कभी आते ही नहीं। लोगों के घर बनाया गया शौचालय बेमतलब है। इस कारण खुले में शौच जाना यहां के लोगों की मजबूरी है। शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण दस साल पहले कराया गया। जब उसका ट्रायल हुआ तो पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। तभी से पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हुई।
गांव में लगाई गई सोलर लाइट खराब पड़ी है। गांव वालों का कहना है कि कहने के लिए स्वच्छता के मामले में यह गांव राष्ट्रपति से पुरस्कृत है, लेकिन इस गांव जैसी अव्यवस्था शायद ही किसी अन्य गांव में देखने को मिले। एडीओ पंचायत गजानन पाल ने बताया कि अशरफपुर गांव में सफाई कर्मी तैनात हैं। प्रत्येक घर शौचालय का निर्माण कराया गया है।

...
कोट
गांव के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी साफ करने की जिम्मेदारी सफाई कर्मी की है। घर-घर बनवाए गए शौचालय निष्प्रोज्य क्यों पड़े हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति नहीं होने की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
-अतुल मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed