{"_id":"697e48120a381e611a0a468d","slug":"dirt-found-in-primary-school-pachpokhari-instructions-to-suspend-the-sanitation-worker-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145294-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी में मिली गंदगी, सफाई कर्मी को निलंबित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी में मिली गंदगी, सफाई कर्मी को निलंबित करने के निर्देश
विज्ञापन
विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम।
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने शनिवार को विकासखंड बघौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जामडीह व मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पचपोखरी में शौचालय व परिसर में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय औरही के निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर 62 बच्चे उपस्थित पाए गए। अध्यापिका रानी सिंह उपस्थिति रहीं। मिड-डे-मील के भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। पठन-पाठन की गुणवत्ता ठीक पाई गई। विद्यालय के बच्चों में पठन-पाठन की रुचि और अध्यापकों द्वारा अध्यापन कार्य में रुचि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बीएसए को निर्देशित किया कि अध्यापक को प्रशंसा पत्र दिलाया जाए।
विकासखंड बघौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जामडीह के निरीक्षण के दौरान पाया कि इस विद्यालय पर कुल तीन अध्यापक कार्यरत हैं। विद्यालय में कुल 65 बच्चे हैं। इसी परिसर में प्राइमरी विद्यालय भी है जिसमें कोई टीचर कार्यरत नहीं है न ही कोई शिक्षा मित्र कार्यरत है। बगल का शाहपुर इस विद्यालय में मर्ज हुआ है, इस विद्यालय की प्राथमिक में कुल 144 बच्चे हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि हैंडपंप चार-पांच दिनों से खराब है, जिस पर डीएम ने बीएसए को तत्काल रिबोर की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि इस विद्यालय में कक्षा एक के 15 सहित 20 बच्चे हैं, परंतु रजिस्टर में कम अंकित किया गया था, बताया गया कि कुछ बच्चों का आधार नहीं बन पा रहा है, जिसके कारण इनका प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है। डीएम ने विद्यालय पर कैंप का लगाकर आधार बनाए जाने के लिए निर्देशित किया। शौचालय में साफ सफाई नहीं पाई गई, प्रधानाचार्य व ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि नियुक्त सफाई कर्मी द्वारा साफ सफाई के कार्य में लापरवाही की जाती है। इस पर डीएम ने सफाई कर्मी को निलंबित किए जाने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। साथ ही तत्काल दो सफाई कर्मियों की तैनाती किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।