{"_id":"6410b9b06ecc759c2605bc8d","slug":"direct-bus-service-started-for-varanasi-prayagraj-khalilabad-news-c-7-1-85241-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाराणसी, प्रयागराज के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाराणसी, प्रयागराज के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा
Tue, 14 Mar 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
राजधानी बस सेवा ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय से धर्मनगरी वाराणसी, अध्यात्म नगरी प्रयागराज और राजधानी लखनऊ की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से शहरवासियों की मांग थी कि जिले से राज्य के प्रमुख शहरों के लिए बस चलनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने तीनों शहरों के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की है।
मेंहदावल बाईपास से रोजाना सुबह साढ़े नौ बजे पहली बस अयोध्या, सुल्तानपुर के रास्ते प्रयागराज के लिए जाती है। दूसरी बस दस बजे नॉन स्टाप लखनऊ के लिए राजधानी एक्सप्रेस चलती है। साढ़े दस बजे तीसरी बस आजमगढ़ के रास्ते बनारस तक जाती है।
संतकबीनगर से बनारस का किराया 350, प्रयागराज का किराया 418 और लखनऊ जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस का किराया 450 रुपये निर्धारित किया गया है। तीनों बसों के चलने से जहां लोगों का काफी समय बच रहा है तो वहीं सीटें मिल जाने से सफर सुहाना लग रहा है। पहले इन शहरों की यात्रा करने के लिए लोगों को गोरखपुर या बस्ती जाकर बस पकड़नी पड़ती थी।
विज्ञापन
...
राजधानी के संचालन में ट्रैवलर उत्पन्न कर रही बाधा
हर जिले को राजधानी लखनऊ से जोड़ने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक राजधानी बस की सौगात दी है। संतकबीरनगर को भी एक बस मिली है, लेकिन यहां इसके संचालन में बाधा आ रही है। परिवहन निगम के बुकिंग लिपिक टीएन दूबे ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के समय पर प्राइवेट ट्रैवलर संचालक राजधानी के आगे अपने टूरिस्ट परमिट की ट्रैवलर लगाकर सवारी भरने लगते हैं। इससे मुख्यमंत्री की चलाई हुई राजधानी एक्सप्रेस को यात्री नहीं मिल पाते हैं। इससे काफी आय प्रभावित हो रही है, अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस सेवा बंद हो जाएगी। इस संबंध में एआरएम बस्ती को अवगत करा दिया गया है ।जल्द ही प्रसाशन के अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।