फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dippressed inter girl sucide news

परीक्षा के तनाव में इंटरमीडिएट की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
dippressed inter girl sucide news
परीक्षा के तनाव में इंटरमीडिएट की छात्रा ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

- जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत
- पांच भाई और तीन बहनों में छठे नंबर पर थी आरती
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के लहुरे गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा ने सोमवार की रात जहर खाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक वह बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी।
लहुरेगांव निवासी रामफेर की पुत्री आरती (18) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मंगलवार से बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। इससे पहले सोमवार की रात ही छात्रा ने जहर खा लिया। थोड़ी देर में आरती को उल्टी होने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। वे छात्रा को तत्काल सीएचसी मलौली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सक ने वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में आरती की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरती के बड़े भाई राम स्वरूप और बबलू ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहन में छठे नंबर की थी। मंगलवार से परीक्षा शुरू हो रही थी। इस बात को लेकर वह काफी तनाव में थी। वह बार-बार परीक्षा नहीं देने की बात कह रही थी। सोमवार को उसने सिर दर्द की शिकायत की थी। निकट के चिकित्सक से उसका चेकअप कराया गया था। रात में तनाव की वजह से उसने जहर खा लिया। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बोर्ड परीक्षा के तनाव में खुदकुशी की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed