{"_id":"6aea30b8a1de9b15bd02f6b6","slug":"dihwa-kataha-road-is-full-of-potholes-causing-problems-for-commuters-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-160028-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिहवा-कटहा मार्ग पर गड्ढों का जाल, राहगीरों को आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिहवा-कटहा मार्ग पर गड्ढों का जाल, राहगीरों को आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
रोसयाबाजार। डिहवा-कटहा मार्ग की जर्जर हालत से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां आवागमन में बाधा बन रही हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग बाइक, साइकिल और अन्य वाहनों से गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों से बचकर निकलने के दौरान जरा सी चूक दुर्घटना का कारण बन सकती है।
ग्रामीण कल्पनाथ, रमेश यादव, मोहन, इमामुद्दीन सिद्दीकी, धर्मेंद्र, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, दिलीप और वीरेंद्र यादव ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग की जल्द मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर मरम्मत कराई जाएगी।