फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Digital profiles of the chief and secretary are being prepared

Sant Kabir Nagar News: प्रधान और सचिव की तैयार की जा रही डिजिटल प्रोफाइल

Thu, 01 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Digital profiles of the chief and secretary are being prepared
सेमरियावां। ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जा रही है। यह एक-दूसरे से जुड़ी रहेंगी, जिससे ग्राम पंचायतों की कोई भी जानकारी एक-दूसरे के पास तत्काल पहुंच सकेगी। इस व्यवस्था के लिए पंचायत सहायकों की उपस्थिति में काम आने वाले मोबाइल एप का प्रयोग करने की तैयारी है। इससे कोई भी कार्य संज्ञान में आने पर आसानी से शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में सेमरियावां, सांथा, बेलहर कला, मेंहदावल, हैंसर, नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली, पौली समेत कुल नौ ब्लाॅक हैं। इन सभी ब्लाॅक में स्थित ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव की प्रोफाइल को बनाने के बाद सहायक विकास अधिकारी इसका अनुमोदन करेंगे। साथ ही सहायक विकास अधिकारी के लॉगइन के माध्यम से यूपीपीआरडी पोर्टल पर सत्यापन भी किया जाएगा। सत्यापन के बाद किसी भी सचिव को जोड़ने और हटाने की जिम्मेदारी जिला पंचायत अधिकारी को सौंपी गई है। इस व्यवस्था में ग्राम प्रधान और सचिव की फेस फोटो भी लगेगा, जिससे पूरी प्रोफाइल बेहतर तरीके से तैयार हो सके। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत है। इनमें 113 ग्राम प्रधान हैं। इन ग्राम पंचायत को 24 क्लस्टर में बांटा गया है। क्लस्टर के मुताबिक 13 ग्राम सचिव की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed