{"_id":"681a4e625cc2019e7e066de0","slug":"digital-education-will-be-promoted-by-setting-up-ict-labs-in-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132215-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में आईसीटी लैब बनने से डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में आईसीटी लैब बनने से डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
Tue, 06 May 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरडोभा में आइसीटी लैब के लिए आई सामग्री का जायजा लेते हुए बीईओ ज्ञानचं
मेंहदावल। ब्लॉक में सात पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में आईसीटी (इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब स्थापित करते हुए शैक्षिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। शासन से मिले निर्देश के बाद कवायद शुरू की गई है। यह जानकारी देते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि इसके लिए सामान आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आईसीटी लैब की स्थापना कर दी गई है। ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरडोभा, बढ़या ठाठर, कंपोजिट कन्या मेंहदावल, बनकटा, बनकसिया, भटौली, मघईपुर समेत सात विद्यालयों का चयन आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था के लिए हो रहा है। उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से विद्यालयों में बच्चों के शैक्षिक सुधार के लिए विशेष रूप से पिछड़ी क्षेत्र में इसकी अत्यंत आवश्यकता है।
क्योंकि हमारा विकास सीधे प्रौद्योगिकी के साथ जुड़ा हुआ है और शिक्षा का क्षेत्र कोई अपवाद नहीं है। स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर सुधरेगा। बच्चों को इसकी मदद से ही पढ़ने व सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे उनके स्कूल आने के प्रति रुचि बढ़ेगी। जल्द ही चिह्नित किए गए स्कूलों में आईसीटी लैब का सेटअप तैयार कर संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
छात्रों में कौशल को बढ़ावा देने व शिक्षा रुचिकर बनाने के लिए आईसीटी लैब स्थापित किए जा रहे हैं। शीघ्र ही यह लैब काम करने लग जाएगा। आज के आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए यह बेहतर विकल्प है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी कंप्यूटर कम्युनिकेशन व इंफॉर्मेशन को लेकर मौजूद काफी जिज्ञासा को उनके शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन से जोड़ा जाएगा।