{"_id":"655e479ec0c97133fc04e744","slug":"difficult-to-board-train-problems-in-bus-journey-too-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-5840-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन में चढ़ना मुश्किल, बसों के सफर में भी दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन में चढ़ना मुश्किल, बसों के सफर में भी दुश्वारियां
विज्ञापन
मेंहदावल बाइपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी भीड़।संवाद
- त्योहार मनाकर लौट रहे परदेशी, झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व संपन्न हो चुका है। जो लोग प्रदेश व दूसरे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से त्योहारों को परिवार के साथ साझा करने आए थे, वह अब लौटने लगे हैं। इनकी वापसी की राह काफी कठिन है। कारण यह है कि ट्रेनों में चढ़ना मुश्किल हो रहा है तो दूसरी तरफ बसों में भीड़ के चलते दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
बुधवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही अफरा-तफरी मच गई। हर कोई कोच में जगह बनाने के लिए दौड़ लगाते दिखाई दिया। खासकर जनरल कोच में बैठना तो दूर गैलरी में खड़े होने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन पकड़ने आए राहुलदेव ने कहा कि दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने आए हैं। टिकट कंफर्म नहीं हुआ है। ऐसे में जनरल कोच में सफर करेंगे, लेकिन जनरल कोच में खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं राधेश्याम ने बताया कि बस का सफर ट्रेन की अपेक्षा महंगा पड़ता है। इसलिए ट्रेन से ही जाना है। काफी मुश्किल से कोच में चढ़ पाए हैं।
दूसरी तरफ खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टैंड की स्थिति यह रही कि लोग घंटों बसों का इंतजार करते रहे। कारण यह कि जो बसें आती रहीं वह भरकर आ रही थीं, ऐसे में परिवार के साथ बस में सवार हो पाना मुश्किल हो रहा है। कानपुर के लिए परिवार के साथ बस पकड़ने आए अमित कुमार ने कहा कि काफी देर से बस में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भीड़ के कारण हिम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
00000000000000000000000
यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। लोग काम पर लौट रहे हैं, जिसके कारण भीड़ कुछ ज्यादा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती