फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhudhara police arrested three taskar

दुधारा पुलिस ने बछड़े के साथ तीन तस्करों को पकड़ा

Wed, 17 Jul 2019 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Dhudhara police arrested three taskar
दुधारा पुलिस ने गौतस्कारों को पकड़ कर जेल भेजा। - फोटो : KHALILABAD
बछड़े के साथ तीन तस्कर पकड़े गए
विज्ञापन

छपिया छितौना के पास हो रही थी जांच
तस्करों के पास गोरखपुर से चुराई गई बाइक भी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने बुधवार को छपिया छितौना के पास से तीन गो तस्करों को एक बछड़े के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि तीनों को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। ये गो तस्कर बछड़े को वध के लिए ले जा रहे थे। इनके पास से चोरी की बाइक व अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।

एसओ दुधारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छपिया छितौना के पास एक बछड़े के साथ आ रहे तीन लोगों की घेराबंदी की गई। पकड़े गए एकराम उर्फ अकरम निवासी साफियाबाद, मोहम्मद निहाल और निजामुद्दीन उर्फ सोहन निवासी सालेहपुर के पास से एक देशी तमंचा, दो अवैध चाकू, एक बिना नंबर की बाइक भी मिली। एसओ के अनुसार पुलिस की घेराबंदी देख अपराधियों ने देशी तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए तीनों को पकड़ लिया। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी को चोट नहीं आई। एसओ के अनुसार पकड़े गए तीनों लोगों ने स्वीकार किया कि बरामद बछड़े का वध कर इसका मांस बेचने के इरादे से एकत्रित हुए थे। बरामद बाइक से गोमांस ले जाकर बेचते हैं। तीनों ने मिलकर गोरखपुर से बाइक चुराई थी जिसका नंबर प्लेट हटा दिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में जेल भेजा गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। टीम में एसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल रविशंकर श्रीवास्तव, राजेश चौरसिया, अजय सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, बृजेश कुमार यादव व चालक रामसुख पटेल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed