फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhavaria Panchayat building built with Rs 21 lakhs inaugurated

Sant Kabir Nagar News: 21 लाख से निर्मित धवरिया पंचायत भवन का किया लोकार्पण

Sat, 30 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dhavaria Panchayat building built with Rs 21 lakhs inaugurated
संतकबीरनगर। खलीलाबाद सदर के विधायक अंकुर राज तिवारी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत धवरिया में करीब 21 लाख की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा गांव में ही आठ लाख की लागत से बनने वाले अन्नपूर्णा भवन का विधि विधान से भूमि पूजन किया। इसके साथ ही मलिन बस्ती का निरीक्षण किया और गांव की सड़कों और नालियों का सर्वे कर उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दोपहर में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ग्राम पंचायत धवरिया पहुंचे। इस दौरान सदर विधायक ने आठ लाख से निर्मित होने वाले अन्नपूर्णा भवन के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया। इस अन्नपूर्णा भवन में सरकारी खाद्यान्न का भंडारण किया जाएगा। इसके बाद विधायक ने 21 लाख से निर्मित ग्राम पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में विकास कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मलिन बस्ती में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गांव की सड़कों और नालियों का सर्वेकर दुरुस्त करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बीडीओ खलीलाबाद विनोद मणि त्रिपाठी, ग्राम सचिव कौशल कुमार, प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश भट्ट, बनकटवा प्रधान संदीप चौधरी, गड़सरपर प्रधान सदानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विधायक ने सर्जरी में खर्च की भरपाई का दिया आश्वासन
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने गांव के ही प्रभु नाथ की दिव्यांग पोती काजल की करेक्टिव सर्जरी में खर्च होने वाले धन की भरपाई करने का आश्वासन दिया। सदर विधायक ने कहा कि इलाज में जो भी खर्च होगा, उसका खर्च उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed