फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dharana

बीआरसी पर प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
dharana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आह्वान पर मंगलवार को 21 सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर धरना दिया। धरने के बाद अपनी मांग पत्र को पंजीकृत डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
खलीलाबाद बीआरसी में ब्लॉक अध्यक्ष रामशरण यादव की अध्यक्षता में धरने का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि 21 सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के विरोधी रवैया के कारण कर्मचारी व शिक्षक धरना देने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा मांगों को नहीं माना जाता है तो आने वाले समय में वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बेलहर बीआरसी पर ब्लॉक अध्यक्ष केसी सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया। यहां मंत्री रामसुरेश चौघरी, दुर्गेश कुमार, नागेंद्र श्रीवास्तव, धर्मराज मौर्य, दिग्विजय नाथ पांडेय, अखिलेश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे। सेमरियावां में ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आजम अगुवाई में धरने में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष जफीर अली, महामंत्री मो शोएब अख्तर, कोषाध्यक्ष राम निवास, विजयनाथ यादव, शोएब अहमद, अब्दुर्रहीम, राम निवास, विनोद यादव, अजीत सिंह, फूल चंद, मुख्तार आलम सिद्दीकी, मनोज कुमार, इम्तियाज अहमद, शिव चरण गुप्ता, असरारुल हक, जुबेर अहमद, रामनिहोर, अब्दुस्सलाम, सुहेल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंसर बाजार में ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला संगठन मंत्री विष्णु कुमार श्रीवास्तव, राम करन, संजय प्रसाद, अग्निवेश यादव, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दिग्विजय पांडेय, उत्तमचंद चौधरी, चंद्रशेखर भारती, चंद्रकला चौधरी, अनु चौधरी, रंजना, राजकुमार शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, अमित सिंह, जयवर्धन वर्मा, रितेश पांडेय, रवि शंकर यादव, रामकेवल यादव आदि ने धरना दिया। मेंहदावल बीआरसी पर ब्लॉक अध्यक्ष रामनाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित धरने में हरिकेश मिश्र, मुजीबुर्रहमान, इस्माईल, मनोज कुमार मिश्र, मोहम्मद इलियास, प्रमोद पाठक, हीरालाल भारती आदि मौजूद रहे। सांथा बीआरसी पर ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश मिश्र की अगुवाई में धरने का आयोजन हुआ। नाथनगर बीआरसी पर अरुण कुमार यादव, बघौली बीआरसी पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवानंद मिश्र, पौली बीआरसी पर ब्लॉक अध्यक्ष उदय प्रताप यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ।
ये हैं शिक्षकों की प्रमुख मांगे
- पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।
- दूर जनपदों में कार्यरत शिक्षकों का गृह जनपद में स्थानांतरण किया जाए।
- जनपद के अंदर कार्यरत शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाए
- राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए।
- द्वितीय शनिवार का अवकाश प्रदान किया जाए।
- 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए।
- नियमानुसार प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जाए।
- विद्यालयों का संविलियन निरस्त किया जाए।
- सभी विद्यालयों में छात्रों के बैठने हेतु फर्नीचर की व्यवस्था हो।
- विद्यालयों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
- शिक्षकों को प्रोत्साहन भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता आदि बहाल किया जाए।
- सामूहिक बीमा की धनराशि 10 लाख की जाए।
- शिक्षामित्र व अनुदेशकों को स्थाई शिक्षक बनाया जाए।
- शिक्षकों की वार्षिक प्रविष्टि हेतु पूर्णत: अनुचित शासनादेश को वापस लिया जाए।
- मृत शिक्षकों के ऐसे आश्रित जो प्रशिक्षित हो उन्हें टीईटी से छूट देकर सहायक अध्यापक बनाया जाए।
- कोरोना महामारी में मृत सभी कर्मचारियों के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
- विद्यालयों में ऑनलाइन कार्य की अनिवार्यता पर रोक लगाई जाए।
- रसोइयों को स्थाई करते हुए न्यूनतम मानदेय रुपया 10,000 प्रतिमाह दिया जाए।
- शिक्षामित्र विशेष शिक्षक एवं अनुदेशक के आश्रित को भी नौकरी दी जाए।
- सभी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed