{"_id":"672134521f7a02794b012e84","slug":"dhanvarsha-on-dhanteras-business-worth-rs-125-crore-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123030-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनतेरस पर धनवर्षा... सवा सौ करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनतेरस पर धनवर्षा... सवा सौ करोड़ का कारोबार
Wed, 30 Oct 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस पर जिले भर में लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर रात तक बाजारों में रौनक देखने को मिली। बर्तन, ज्वेलरी, बाइक, मोबाइल फोन, हार्डवेयर, इलेक्ट्राॅनिक की दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। चांदी के सिक्के की डिमांड ज्यादा रही। व्यापारियों की मानें तो सवा सौ करोड़ का कारोबार हुआ है।
शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा आदि स्थानों पर बर्तन की दुकानों पर भीड़ रही। गोला बाजार स्थित आभूषणों की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के की जमकर खरीदारी हुई।
इसके अलावा टीवी, मोबाइल, फ्रीज की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते दिखे। दोपहिया वाहनों की एजेंसियों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गई। लोगों ने अपनी पसंद की बाइक की खरीदारी की।
विज्ञापन
बाइक एजेंसी के संचालक गगनदीप सिंह सैंकी ने बताया कि कुल 450 बाइक बिके हैं। कुछ लोगों ने दीपावली के लिए बुकिंग की है। एजेंसी संचालकों की मानें तो 40 करोड़ के वाहनों की बिक्री हुई है।
वहीं स्वर्ण व्यवसायी राधेश्याम, दिलीप गुप्ता ने बताया कि ग्राहक सोने-चांदी के ब्रांडेड सिक्के अधिक पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के कारण आभूषणों में हल्के आइटम ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। अनुमान के मुताबिक 50 करोड़ के आभूषणों की बिक्री हुई है।