फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotion without faith and love is fruitless.

Sant Kabir Nagar News: विश्वास और प्रेम के बिना भक्ति फलदायी नहीं

Sat, 21 Feb 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Devotion without faith and love is fruitless.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। कस्बे में चल रहे विष्णु महायज्ञ में प्रवचन कर रहीं कथा व्यास निकुंज मंजरी ने कहा कि प्रतीति (विश्वास) व प्रीति (प्रेम) के बिना की गई भक्ति फलदायी नहीं हो सकती। इसका उल्लेख गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस में स्पष्ट रूप से किया है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान बिना विश्वास नहीं जमता और विश्वास बिना प्रीति नहीं होती और इन सबके बिना भक्ति वैसे ही कमजोर होती है, जैसे पानी पर चिकनाई। भगवान को निर्मल हृदय प्रिय है। इसलिए छल कपट वाली भक्ति काे कोई फल नहीं मिलता। भक्ति निस्वार्थ और निश्छल होनी चाहिए। प्रभु की महिमा और उनके स्वरूप को जाने बिना उन पर विश्वास नहीं जमता है और बिना विश्वास के निस्वार्थ प्रेम भी नहीं उत्पन्न हो सकता अर्थात प्रतीति और प्रीति के बिना भक्ति मात्र एक औपचारिक कर्मकांड बन जाती है जो आध्यात्मिक रूप से अपूर्ण है।
विज्ञापन

कथा के दौरान सर्वेश्वर पांडेय, भदेश्वर पांडेय, राजेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, तारकेश्वर, शिवनारायण पटवा, दीपक कुमार पांडेय, रोहिताश पांडेय, अजय कुमार प्रजापति, प्रद्युम्न यादव, श्रीधर, संकटा पांडेय, सुरेश कुमार, संजय, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed