फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotion is the true foundation of our lives.

Sant Kabir Nagar News: भक्ति हमारे जीवन का वास्तविक आधार

Tue, 05 May 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Devotion is the true foundation of our lives.
तिघरा। विकासखंड बघौली के ग्राम सभा उतरावल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में अयोध्या धाम से आए कथा प्रवक्ता डाॅ. धरणीधर महाराज ने कहा कि मनुष्य की व्यथा कभी समाप्त नहीं होती। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इंसान मोह, अपेक्षाओं और मन की चंचलता के कारण पीड़ा भोगता रहता है। यह व्यथा शारीरिक या मानसिक हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने सृष्टि वर्णन, ब्रह्मा आदि की उत्पत्ति तथा भागवत महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज ने भगवान के विभिन्न अवतारों, महाराज मनु के वंश विस्तार, देवताओं की उत्पत्ति तथा ध्रुव के चरित्र का भावपूर्ण वाचन किया। इसके साथ ही प्रियव्रत की कथा, राजा भरत का प्रसंग, ऋषभदेव की शिक्षाएं, प्राचीनवर्षी (प्राचीनबर्हि) की कथा और अजामिल के उद्धार का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा वाचन ने भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति का प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य यजमान राधेश्याम राय, शशिकला राय, मधुसूदन राय, शंभुनाथ राय, रमेश राय, रामबुझारत राय, श्रवण पाठक, सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्रनाथ राय, श्याम नंदन राय, अनिरुद्ध राय, बिट्टू राय, आनंद राय, रिंकू राय, सत्यप्रकाश राय, सचिन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed