फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees took a holy dip on Kartik Purnima

Sant Kabir Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip on Kartik Purnima
बिड़हर घाट पर स्नान करते लेाग-संवाद
धनघटा। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान करके दान दिया। सर्वाधिक स्नान करने वालों की भीड़ बिडहर घाट पर रही।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा हो या माघी अमावस्या इस पर्व पर सरयू नदी में स्नान करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को सरयू नदी के विडहर घाट पर स्नान करने वालों की भारी मात्रा में मौजूदगी रही। यहां पर अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर आदि जनपदों से स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह 4 से हर हर गंगे जय घोष के साथ लोग गोता लगाना शुरू कर दिए। जो दोपहर तक चलता रहा। पड़ी। श्रद्धालुओं द्वारा स्नान दान कर सुखी जीवन की कामना की। महिलाओं द्वारा मां सरयू को कड़ाही चढ़ाई गई। आस्थावान लोगों ने वैदिक मंत्रों के बीच गऊ दान भी किया। रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को राम जानकी मार्ग के दक्षिण सरयू के पावन तट मैंदी घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेंहदावल के राप्ती नदी में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मेला का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा बेलहर के राजघाट पर भी लोगों ने स्नान किया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

0
कथा सुनकर,कडाई चढ़ाकर लोगों ने मांगी मन्नते
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु स्नान करने के बाद माता गंगा जी को कपूर जलाकर कथा कढ़ाई सुने और गोदान करके पूर्ण अर्जित किए। पंडित दीनदयाल मिश्र ने बताया कि इस पवित्र अवसर पर गंगा तट पर स्नान ध्यान करने का महत्व ही कुछ और होता है। गंगा जी पापों का का नाश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0
रूट डायवर्जन के कारण नहीं हुआ जाम

बिडहर घाट पर स्नान करने वालों की संख्या अनुमान से ज्यादा थी। लेकिन धनघटा, नेतवापुर में किए गए रूट डायवर्जन के कारण कहीं पर जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई। धनघटा और नेतवापुर में बैरियर लगाकर पुलिस ने मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया था। इसकी वजह से जाम नहीं लग पाया।

0
स्नान के बाद लोगों ने मेले में की खरीदारी

नदी के तट पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी किया। इस मौके पर महिलाएं जहां अपनी जरूरत के सामान खरीदते हुए देखे गए वहीं पर बच्चों ने खिलौना खरीद कर अपने मनोरंजन का साधन प्राप्त किया।


0
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

मेले में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पा चप्पा पर पुलिस के जवान तैनात रहे। पुलिस ने बड़े वाहनों को रोककर जहां मेला क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न होने नहीं दी वहीं मेले में शांति व्यवस्था बहाल रही। मेला क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी तो थी ही साथ ही साथ सादे वेश में भी पुलिस कर्मी तैनात रहे।

बिड़हर घाट पर स्नान करते लेाग-संवाद

बिड़हर घाट पर स्नान करते लेाग-संवाद

बिड़हर घाट पर स्नान करते लेाग-संवाद

बिड़हर घाट पर स्नान करते लेाग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed